मेकअप सेमिनार में अभिनेता सलमान सैयद ने विजेताओं को बांटी ट्रॉफी और सर्टिफिकेट

गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार 

————–

कई शहरों व कस्बों से पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

 

मांट

ब्यूटी एवं मेकअप के क्षेत्र में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नई तकनीकों के बीच पानीगांव वृंदावन स्थित एक होटल में भव्य मेकअप सेमिनार एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कस्बों और शहरों से पहुंचे मेकअप आर्टिस्टों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

सेमिनार का आयोजन श्री लक्ष्मी काव्या मेकअप स्टूडियो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान सैयद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अनु शर्मा ने बताया कि मेकअप और ब्यूटी का क्षेत्र प्रतिभाशाली युवाओं के लिए असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से मेकअप आर्टिस्टों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिलता है।प्रतिभागियो द्वारा डांस और रेम्प वॉक भी किया ,अभिनेता सलमान सैयद ने कहा कि मुझे मथुरा मे आकर बहुत अच्छा लगा और गर्ल्स को आगे बढ़ाने के लिए मेरा हमेशा सहयोग मिलेगा ,

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राया निवासी प्राची ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान मनीष ने हासिल किया। दोनों विजेताओं सहित अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।वहीं सन्जना ब्यूटी पार्लर मांट ने ब्राईडल तैयार कर चार चांद लगा दिए

 

कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रदीप शुक्ला ने शानदार अंदाज में किया। उनकी प्रभावी एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आकर्षण बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान मेकअप आर्टिस्टों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।