श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

 

 

प्राची बंसल (बगिया वाले)

महामंत्री, श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ

 

राजस्थानी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, महिलाओं ने जमकर लिया उत्सव का आनंद

मथुरा। श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को गणपति पैलेस होटल में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान शिव-पार्वती की वंदना के साथ हुआ। निर्देशिका ममता बिंदल, संरक्षिका लक्ष्मी गुप्ता एवं पुष्पा अग्रवाल, अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंत्री प्राची बंसल तथा कोषाध्यक्ष सुनीता चौकसी ने भगवान शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थानी परिधान एवं संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। संयोजिकाओं गुंजन अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल ने फटाफट गेम, हाउजी एवं विभिन्न ग्रुप गेम्स के माध्यम से महिलाओं का मनोरंजन कराया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘आओ पधारो म्हारे देश’ की प्रस्तुति शीतल, दीपा, नीतू, विनीता एवं नेहा ने दी। वहीं मेहंदी कार्यक्रम पर मंजली, तृप्ति, रूपाली एवं बरखा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। शिखा, प्रिया एवं मेघा ने हास्य नाटिका के माध्यम से सभी को खूब गुदगुदाया।

‘शिव शक्ति’ विषय पर अंशुल, राधिका, धरा, कीर्ति एवं कृतिका ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं उनकी महिमा पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी। श्वेता, राधा, गुंजीता एवं मोनिका ने राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का भी चयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री प्राची बंसल, संयोजिका गुंजन अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल ने किया। हास्य रचना मंजूलता द्वारा प्रस्तुत की गई। मंडल की निर्देशिका ने पुरानी हरियाली तीज की परंपराओं पर सुंदर प्रस्तुति देकर महिलाओं को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ा।

इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी बहनों को तीज उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में ममता, नीता, मीता, मीनाली, बबीता, रितू, सुनीता, सिम्पल, रिम्पी, पायल, सीमा, योगिता, ऊषा, तृप्ति, राधा, शालिनी, मेघा, रंजना, रूबी, नीतू, लक्ष्मी, शिखा, सुनीता, पुष्पा, रितू, लता, स्नेहलता, मंजूलता, रेखा, नीलम, सरिता, बृजलता, बीना, मीरा, प्रीति, कल्पना, मनीषा, शीतल, मुकुल, वंदना, नीता, शालिनी, रुपम, श्वेता, सोनल, राखी, शिखा, प्रिया, वर्षा, हेमलता, गीत, रेखा, मायारानी, जेरूमनी एवं लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।