अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की बैठक संपन्न संगठन विस्तार, न्याय परामर्श केंद्र और स्वाध्याय मंडल को लेकर बनी रणनीति

निमेश कुमार गर्ग अधिवक्ता

_______________________
मथुरा, 1 अगस्त। अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की मथुरा इकाई की बैठक शनिवार को पूर्व एडीजीसी (क्रिमिनल) एवं जिला अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह के चेंबर पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ तथा अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री सूर्यवीर सिंह ने की, जबकि संचालन निमेश कुमार गर्ग ने किया।
बैठक में क्षेत्र संयोजक श्री विपिन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व डीजीसी (राजस्व) श्री चंद्रमोहन अग्रवाल, एनसीएम श्री राजेश कुमार गुप्ता तथा प्रदेश मंत्री श्री रोहित मलिक ने संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
बैठक में युवा अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, तहसील संयोजकों को कार्यकारिणी से जोड़ने, पूर्व एवं वर्तमान एडीजीसी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने तथा स्वाध्याय मंडल के संचालन में युवा अधिवक्ताओं की भूमिका बढ़ाने पर सहमति बनी। स्वाध्याय मंडल में प्रश्नोत्तर व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पर्ची प्रणाली अपनाने का भी निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गुप्ता ने न्याय परामर्श केंद्र स्थापित करने का सुझाव देते हुए जरूरतमंद लोगों को नियमित कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही संगठन विस्तार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभवों का लाभ लेते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी स्वाध्याय मंडल की बैठक मथुरा लाइब्रेरी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसका विषय ‘मेंटेनेंस : धारा 125 सीआरपीसी/144 बीएनएसएस’ रहेगा, जिसमें श्री चेतन सिंह मुख्य वक्ता होंगे। ‘न्याय प्रभा’ पत्रिका के वितरण की जिम्मेदारी श्री पंकज जोशी को सौंपी गई, जबकि राजस्व विभाग के लिए श्री योगेश शर्मा और सिविल विभाग के लिए श्री धीरेंद्र सारस्वत को दायित्व प्रदान किया गया।
अंत में अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री सूर्यवीर सिंह, निमेश कुमार गर्ग, धीरेंद्र सारस्वत, असित शंकर, चंद्रमोहन अग्रवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, खरग सिंह छोकर, कृष्णकांत पांडे, गौरव सिंह, पूजा शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार सारस्वत, उमेश कुमार, पंकज जोशी, सतीश सिंह, बबीता सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, भरत कुमार अग्रवाल, चंद्रकांता भदौरिया, विजय कुमार, त्रिलोकी नाथ, विनोद कुमार अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।