29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का समरसता अभियान

श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा 

 

_________________________

संत रविदास की 650वीं जयंती पर कार्यशाला आयोजित, जिलेभर में होंगे सामाजिक समरसता के कार्यक्रम

 

मथुरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को समरसता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए 29 जुलाई से 20 फरवरी तक जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री अमन ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। अभियान के संयोजक आकाश चौधरी तथा सह संयोजक भानु, ज्ञानेंद्र, विक्रम और मेरुकांत रहे।

जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और स्वच्छता का संदेश दिया। उनका संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समरसता अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक विभिन्न चरणों में संचालित किया जाएगा।

बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि संत रविदास ने ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहां सभी को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

 

अभियान के संयोजक आकाश चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समरसता अभियान को पांच चरणों में संचालित करेगी। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, कलश यात्रा, समरसता यात्रा, गुरुजनों का सम्मान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी मंडलों में संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन होंगे।

 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश ज्ञानेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, ब्लॉक प्रमुख अनिल ठाकुर, विक्रम भानु, संजय दीक्षित, अजय जाटव, सुरेश तरकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।