राजेश सिंह पिंटू, भाजपा नेता
________________________
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर के मथुरा आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री राजेश सिंह पिंटू, श्री हेमंत अग्रवाल एवं श्री राजेन्द्र पटेल ने मंत्री का बुके एवं भगवान ठाकुर बांके बिहारी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। 
स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं ने मंत्री श्री राठौर का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और
गरमाया श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का मामला, मथुरा को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री
जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की मजबूती, सहकारिता आंदोलन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र निरंतर सशक्त हो रहा है और किसानों सहित आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मंत्री के मथुरा आगमन को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








