पौधारोपण एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ मनाया गया संत राजूदास महाराज का जन्मोत्सव

इंजीनियर अशोक प्रताप सिंह

________________________

मथुरा। जयगुरुदेव मंदिर के निकट सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संत राजूदास महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ तथा महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए प्रार्थना की गई।

पौधा रोपण करते सेवा संघ के पदाधिकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अशोक प्रताप सिंह ने कहा कि संत राजूदास महाराज का जीवन अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवन का आधार माना गया है। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आगरा मंडल प्रभारी विनोद कुमार, जिला प्रभारी धीरेन्द्र कुमार, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेशु अग्रवाल, जिला महानगर अध्यक्ष नवीन कुमार वार्ष्णेय,

 

जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, जिला महामंत्री वीरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री एम.एल. कौशिक, जिला महामंत्री अंकित कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवनीश सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला मंत्री गुलाब सिंह, जिला मंत्री पवन चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दाऊदयाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर विशाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन डांगर, संयोजक संत सम्भाग सन्तोष, संयोजक शिक्षक सम्भाग सर्वेश शुक्ला, संयोजक व्यापारी सम्भाग जितेन्द्र सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष ठाकुर अजय सिसोदिया तथा तारसी बूथ अध्यक्ष विपिन सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने संत राजूदास महाराज के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके बताए सेवा, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।