पंडित श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा मथुरा
________________________________मथुरा। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के सानिध्य एवं मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, मंडल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित, सुरेश सरकार सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी एवं दीनदयाल मंडल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को NaMo App, BJP Saral App, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल प्रचार-प्रसार के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन को मजबूत बनाने का प्रभावी साधन है और प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से सक्षम होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में हर कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना आवश्यक है। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 11 डिजिटल कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। उन्होंने कहा कि “बूथ जीतेगा तो चुनाव जीतेगा।
श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में संत कैलाशानंद गिरी से मिले हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र हासिल करने और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिशंकर दीक्षित ने किया।








