अधिकमास में सेवा का अनुपम उदाहरण, 2000 परिक्रमार्थियों को वितरित किए गए प्रसाद पैकेट

 

धर्म सिंह, प्रमुख समाजसेवी मथुरा

—————————-

सोंख। अधिकमास के पावन अवसर पर कस्बा सोंख में मथुरा रॉयल ग्रुप द्वारा परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 2000 भोजन एवं प्रसाद पैकेट श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।

समाजसेवी अशोक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अधिकमास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मथुरा रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गर्ग, सचिव धर्म सिंह, यादवीर सिंह, अभय बंसल सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने परिक्रमार्थियों की सेवा को धर्म और सौभाग्य का कार्य बताते हुए पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया।

सेवा भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन की स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं धर्मार्थ कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।