मथुरा में 30 मई को लगेगा निःशुल्क कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव, 250 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

 

 

मथुरा।

जिला सेवायोजन कार्यालय मथुरा, मॉडल कैरियर सेंटर मथुरा एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, वृन्दावन रोड, मथुरा में आयोजित होगा। कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में एमआरएफ, एजीआई ग्रीनपैक, लैगप्रो, सीएनएच इंडस्ट्रियल एवं इंडिया स्टील समिट प्रा.लि. जैसी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। विभिन्न कंपनियों में करीब 250 से अधिक रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं स्नातक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा की चार प्रतियां साथ लानी होंगी। अभ्यर्थियों को 30 मई को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।