पक्षियों को पानी पिलाने की ली शपथ

धर्म सिंह, प्रमुख समाज सेवी मथुरा

 

मथुरा रायल ग्रुप द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। इसके अंतर्गत सोमवार को एक स्थानीय होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कि एक सौ मिट्टी के पात्र वितरित किए गये।

भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पक्षियों को कुछ राहत मिल सके, इसके सन्दर्भ में मथुरा रायल ग्रुप के सदस्यों ने पक्षियों को पानी पिलाने की शपथ ली।

 

इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम को लेकर मथुरा रायल ग्रुप के सदस्यों में उत्साह है और इसे मानवीय संवेदनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएमएस डॉ संजीव जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ सुधीर गर्ग, सचिव धर्म सिंह, सुनील अग्रवाल संजय अग्रवाल दिलीप अग्रवाल अशोक गर्ग विकास सिंघल यदुवीर सिंह आनंद मित्तल विपिन गर्ग अनिल अग्रवाल मनोहर दास अग्रवाल दिनेश गर्ग सुनील अग्रवाल शुभम बेरीवाल अभय बंसल कपिल अग्रवाल के के जैन संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।