भाजपा संगठन ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने मंडल प्रभारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा 

————————————

मथुरा 20 मई 2026

मथुरा में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक, 18 नव नियुक्त मंडल प्रभारियों को दी गई शुभकामनाएं

निर्भय पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्य योजना, बूथ सशक्तिकरण अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर क्या कहा?

बैठक में जिला अध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य द्वारा जारी मथुरा जिले के 18 मंडलों के नव नियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार बूथ कार्यकर्ता हैं और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मंत्र के साथ सभी पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।

बैठक में केवल जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की संतुष्टि के बाद घोषित सभी मंडल प्रभारी संगठन के अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की अपेक्षा है कि सभी प्रभारी तत्काल अपने-अपने मंडलों में प्रवास कर बूथ सशक्तिकरण अभियान को युद्धस्तर पर शुरू करें।

नव नियुक्त मंडल प्रभारी

छाता विधानसभा

शहीद हेमराज मंडल – विक्रम सिंह

चौमुहां – मुदिता शर्मा

छाता – अमन ठाकुर

कोसी – मेरुकांत पांडे

नंदगांव – अजय जाटव

मांट विधानसभा

मांट – सतपाल चौधरी

सोनई – मनीषा पाराशर

शेरगढ़ – रणवीर सिंह

नौझील – ज्ञानेंद्र चौहान

बाजना – वीरेन्द्र गुर्जर

सुरीर – मुकेश वार्ष्णेय

बलदेव विधानसभा

अनौरा – मानूप्रताप

राया – सुरेश तरकर

महावन – ओमप्रकाश सैनी

दीनदयाल धाम – श्याम चतुर्वेदी

बलदेव – जगमोहन पाठक

ओल – अनिल चौधरी

अकोस – आकाश चौधरी

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त प्रभारियों से संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।