दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार
मथुरा। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 14 -15 मार्च को अड़ींग आर्य समाज मंदिर में 150 कुंडीय यज्ञ हवन उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नव निर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन भी होगा।
आयोजकों ने बताया कि 14 मार्च को भव्य वैदिक महायज्ञ, भारतीय संस्कृति ज्ञान सम्मेलन, वैदिक नव निर्मित यज्ञशाला एवं आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 150 कुंडली यज्ञ हवन कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान आचार्य स्वदेश महाराज, वृंदावन गुरुकुल अधिष्ठाता एवं आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के प्रधान पंकज आर्य, उप प्रतिनिधि सभा मथुरा के प्रधान विपिन बिहारी शास्त्री, स्वामी महेंद्रानंद सरस्वती शाहजहांपुर, कु. उदयवीर सिंह आर्य भजनोपदेशक व्याख्यान देंगे।
आर्य समाज अड़ींग के अध्यक्ष फूलसिंह,
मंत्री शिवदीप अग्रवाल, रामबाबू मित्तल, ब्रज किशोर यादव, मोहित अग्रवाल, भुल्ली सेठ, छिद्दी बघेल ने क्षेत्र वासियों से दो दिवसीय आयोजन में भाग लेने की अपील की है।








