दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार मथुरा
-देश के कई पद्मश्री, ख्यातिलब्ध हस्तियों के साथ जुटेंगे ब्रजवासी
-विश्व शांत और श्रीकृष्ण संस्कृति के प्रसार के लिए होगा आयोजन
मथुरा। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, महिला इकाई एवं श्रीकृष्ण अहिरानी बृजवासी यदुवंशी परिवार के तत्वावधान में 24 जनवरी 2026 को वृन्दावन परिक्रमा लगाई जाएगी । पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति, श्रीकृष्ण संस्कृति के संवर्धन के लिए यादव समाज के विभिन्न राज्यों के ख्यातिलब्ध लोग ब्रजवास करेंगे। इसकी तैयारी बैठक गिरवरधाम नगला बुर्जा वृन्दावन पर हुई। 
बैठक में वृंदावन परिक्रमा की तैयारी को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी पहलाद यादव ने बताया इस परिक्रमा में यादव समाज का गौरव बढ़ाने वाली अहिरानी यदुवंशी परिवार की लिरिबन मैडम, पद्मश्री छत्तीसगढ़ से फूलवाशन दीदी, महामंडलेश्वर डॉक्टर विजयलक्ष्मी, उज्जैन मध्य प्रदेश से कृष्ण भक्ति शोभा यादव, महारास ग्रंथ की रचयिता पद्मश्री उषा यादव के अतिरिक्त महाराष्ट्र ,गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा से कृष्ण भक्त वृंदावन ब्रज परिक्रमा में भाग लेने आ रहे हैं।
परिक्रमा सुबह 8 बजे से परिक्रमा शुरू होगी। इसके लिए सभी यदुकुल वंशज ठाकुर श्री पर्यावरण बिहारी जी मंदिर लता भवन परिक्रमा मार्ग अटल्ला चुंगी के पास वृन्दावन पर एकत्रित होंगे।
बैठक में गजेंद्र यादव एडवोकेट, सुरेंद्र यादव मिठाई वाले, मिश्रीलाल एडवोकेट, गया यादव, डॉ सतीश, डॉक्टर अनिल, ललित, रामकृपाल सिंह, विजय, मुख्तियार सिंह, अनिल यदुवंशी, नीरज क्रांति, दिनेश, अनंतराम यादव एडवोकेट आदि ने तैयारी को लेकर अपने विचार व्यक्त रखे।








