फ्री में होगी आंखों की जांच ओर परामर्श भी, दस दिवसीय शिविर 15 से

दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार

 

निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर 15 से 25 तक

-श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर पर लगाया जा रहा मेगा कैम्प

मथुरा

श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लि0, कोलकाता के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा नेत्र रोगियों की सेवार्थ निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन आगामी 15 से 25 दिसम्बर तक श्रीजी बाबा आश्रम, भूतेश्वर, मथुरा में किया जा रहा है। मोतियाबिंद आदि रोगों से ग्रसित रोगियों का आपरेशन निशुल्क किया जाएगा।

निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श में नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा हर दिन प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद, परवाल, कालापानी आदि रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क रूप से सम्पन्न किए जाएंगे। ऑपरेशन के योग्य पाए गए नेत्र रोगियों को पलंग, बिस्तर, दवा एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रूप से की गई है।

भर्ती किए गए नेत्र रोगियों के ऑपरेशन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा पर सम्पन्न किए जाएंगे। नेत्र रोगी ऑपरेशन कराने हेतु अपने साथ राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र की फोटो कॉपी अवश्य साथ लेकर आएं।

आयुष्मान, दीनदयाल उपाध्याय और सभी सरकारी कार्डधारकों के लिए हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

नेत्र रोगी ऑपरेशन कराने हेतु आधार कार्ड एवं राशन कार्ड, मोबाइल नंबर अपने साथ अवश्य लाएं।