दिलीप यादव वरिष्ठ पत्रकार
निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन
मथुरा। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा द्वारा स्वामी विवेकानन्द विद्यालय, दामोदरपुरा, आगरा रोड, मथुरा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर

का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारम्भ यामिनी रमण आचार्य द्वारा भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों को सराहते हुए कहा कि “कल्याणं करोति संस्था द्वारा विगत कई दशकों से गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजन के लिए जो नेत्र एवं सामाजिक सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय हैं। संस्था महासचिव श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा समाजहित में किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर संस्था की निःस्वार्थ सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “इस प्रकार के नेत्र शिविर सीधे तौर पर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को लाभ पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। संस्था की सेवा भावना व प्रतिबद्धता वंदनीय है।”
कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद पाण्डेय ने जानकारी दी कि संस्था के सचल नेत्र चिकित्सा वाहन द्वारा 189 नेत्र रोगियों की जाँच की गई। इनमें से 18 मरीजों को चश्मे प्रदान करने तथा 28 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। सभी चयनित मरीजों को संस्थान द्वारा उपचार हेतु कल्याणं करोति नेत्र संस्थान पहुँचाया गया।
शिविर में महेन्द्र चौधरी, योगेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह, ऋषि शर्मा, पवन, ज्योति पाल, मोनिका चौधरी सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।








