मथुरा। यूपी डायबिटीज एसो. ने मथुरा के वरिष्ठ फिजीशियन एवं आईएमए के पूर्व सचिव डा.आशीष गोपाल को डायबिटीज क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर फैलोशिप देकर सम्मानित किया गया।
मंसूरी में आयोजित कार्यक्रम में एसो.के आर्गेनाइजेशन चेयरमैन डा.नरसिंग वर्मा एवं प्रेसीडेंट डा.मनोज श्रीवास्तव द्वारा बधाई दी और फैलोशिप देकर सम्मान किया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डायबिटीज को लेकर चर्चा की और अपना-अपना पक्ष रखा।
डायबिटीज मैनेज करने में क्या-क्या समस्या और क्या होना चाहिए,जिससे मरीज की डायबिटीज कंट्रोल में रहे। नई दवाओं,नई तकनीक,नया डबलपमेंट आदि के बारे में भी चिकित्सकों को बताया गया। डा.आशीष गोपाल के अनुसार डायबिटीज पर काफी अध्ययन किया जा रहा है,जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। —————–