भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गन्ना किसानों की ओर से धन्यवाद
भाकियू (अराजनैतिक) ने गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹30 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताया है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
तोमर ने बताया कि दो माह पहले संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग की थी। सरकार का यह फैसला किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के करीब 35 लाख गन्ना किसान और 50 लाख श्रमिक परिवार इस फैसले से लाभान्वित होंगे। गन्ना प्रदेश की अर्थव्यवस्था और राजनीति दोनों का अहम हिस्सा है।
तोमर ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं — रबी फसलों के लिए 50% अनुदान पर बीज, फ्री बिजली, सस्ती यूरिया और ऋणमाफी जैसे निर्णयों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। मथुरा में डीएपी खाद की उपलब्धता भी अन्य जिलों से अधिक कराई गई है।
भाकियू (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का आभार व्यक्त किया है।