पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आज से मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था लागू कर दी है। नया ट्रैफिक प्लान धनतेरस से लेकर भैयादूज तक प्रभावी रहेगा।
🪔 शहर क्षेत्र – होलीगेट में वाहनों का प्रवेश बंद
धनतेरस और दीपावली पर होलीगेट क्षेत्र पूरी तरह नो व्हीकल ज़ोन रहेगा।
क्वालिटी तिराहा / विकास बाजार, आर्य समाज फाटक, भरतपुर गेट, चौक बाजार, भैंस बहोरा और मिलन तिराहे से किसी भी ऑटो, ई-रिक्शा या चारपहिया वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।
वाहनों की पार्किंग के लिए सेठ बी.एन. पौद्दार स्कूल और बृज बिहार पार्किंग निर्धारित की गई है।डींग गेट से आने वाले वाहनों को स्टेट बैंक मार्ग से डायवर्ट कर मल्टीलेवल या पौद्दार स्कूल पार्किंग भेजा जाएगा।
–🚛 भारी वाहनों पर पाबंदी
मसानी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, हाईवे कट और धौली प्याऊ मार्गों से शहर की ओर भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रोडवेज की बड़ी बसें मालगोदाम रोड से ही संचालित होंगी।
🌸 वृंदावन – बाहरी वाहनों की एंट्री बंद
वृंदावन में सौ सैया अस्पताल, पानीगांव, मांट रोड, और नंदनवन कट से ऑटो और चारपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं।
पार्किंग दारुख और मंडी पार्किंग में की जाएगी।
छटीकरा एनएच-19 से आने वाले हल्के वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में रुकेंगे, जबकि बड़ी बसें वैष्णो माता मंदिर पार्किंग में खड़ी होंगी।
🕉 गोवर्धन – परिक्रमा मार्ग पर सख्त नियम
एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार बिना पास किसी वाहन को परिक्रमा मार्ग में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एकता तिराहा, सोंख अड्डा, डींग अड्डा, छटीकरा तिराहा और मुखराई गेट से एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। दीपदान और गोवर्धन पूजा पर सभी भारी वाहन बाईपास से डायवर्ट रहेंगे।
👬 भैयादूज पर विशेष ट्रैफिक प्लान
लक्ष्मीनगर, मसानी, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, हाइवे कट से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
मुख्य पार्किंग स्थल: जीआईसी कॉलेज, सेठ बी.एन. पौद्दार स्कूल और रामलीला ग्राउंड, सदर बाजार।
प्रमुख बैरियर क्वालिटी तिराहा, भरतपुर गेट, मसानी चौराहा, भैंस बहोरा समेत दर्जनभर स्थानों पर लगाए गए हैं।