विकास खण्ड राया के ग्राम पंचायत भैंसारा के ग्राम कटैला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपाइयों ने वृक्षारोपण किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री आकांक्षा मानवेन्द्र चौधरी के साथ रमनलाल गर्ग, अजीत सिंह प्रधान,भूरी सिंह ,मोहम्मद शहीद , सरदार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह , दीपक चौधरी, लवली चौधरी, गौरु चौधरी , कृष्णकांत , ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर समाजसेविका आकांक्षा मानवेंद्र चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल राष्ट्र के लिए समर्पित थे और अंत्योदय के पक्षधर थे। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं तक लाभ पहुंचाने को संकल्पबद्ध थे। कार्यक्रम का समापन सेक्टर संयोजक रमनलाल गर्ग ने किया।








