पीएम मोदी के जीवन चरित्र पर लगाई प्रदर्शनी, योगी की सभा में पहुंचने की अपील

श्याम चतुर्वेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी मथुरा

 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज डेम्पियर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन केविनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने किया।
प्रदर्शनी 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्तूबर तक लगी रहेगी। चित्र प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के अब तक के सफर के अलावा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक चित्रों के माध्यम से दी गई है। कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी द्वारा जगह जगह फल और मिठाई बांटी गई।
जिले के 8 मंडलो में जगह जगह शूरवीरों ने 450 लोगों ने रक्त दान देखकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया।

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कार्यकम होंगे। इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने मथुरा के फरह स्तिथ दीनदयाल धाम में कल 10 बजे शुक्रवार को पधार रहे यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशाल सभा को सुनने के लिए अधिक से अधिक लोगो को पहुंचने की अपील की है।

सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, मनुकांत पांडे,नरदेव चौधरी, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल , ,मौजूद रहे।