वंदना शर्मा, मथुरा
_________________
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में मथुरा जिले में मा. प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक चलने वाले

#सेवा_पखवाड़ा_अभियान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को लेकर जिला भाजपा मथुरा तीनों विधानसभाओं में सेवा पखवाड़ा जारी है उसी के क्रम में मांट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विचपुरी स्तिथ ओम मैरिज होम पर मंडल की कार्ययोजना की कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी मौजूद रहे।
कार्यशाला शुरू होने से पूर्व डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी व मां भारती की प्रतीमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि श्याम चतुर्वेदी ने मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि मानवता के कार्य ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला एवं मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर एवं फ्री स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाए जायेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सहयोग से विशेष फ्री हेल्थ चेकअप शिविर, सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। और गांव के प्रत्येक घर में सभी कार्यकर्ता को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं को पहुंचना हमारी प्राथमिकता है।
मण्डल की कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी कार्यशाला में पधारे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।
कार्यशाला में तरुण सैनी, मण्डल महामंत्री मोरमुकुट वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नितेश कुमार, कृष्ण मुरारी सोनू ठाकुर, हेमंत सिंह,सोनू चौधरी राम बहादुर सिंह, राजकुमार रंजीत सिंह कुलदीप शर्मा, प्रेम पाल सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष, उपस्थित रहे।








