मथुरा। चौमुहां उपकेन्द्र की क्षमतावृद्धि से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। यहां पांच के स्थान पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।
क्षेत्र में अन्य सुधार कार्य भी कराए जा रहे हैं।
चौमुंहा 33केवी उपकेन्द्र पर बिजनेस प्लान 25-26 के तहत पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया है। इससे पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को और अच्छी बिजली मिलेगी। यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
बिजलीघर से चौमुहां टाउन, अकबरपुर, पसौली,आझई फीडर निकल रहे हैं। आठ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग एई मीटर शैलेन्द्र सिंह की टीम द्वारा किया गया। जांच में रिजल्ट ठीक मिले हैं। चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग एवं एसई देहात विजय मोहन खेड़ा ने प्रगति रिपोर्ट मांगी। एसडीओ चौमुहां शुभम अग्रवाल के अनुसार क्षमतावृद्धि से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इसके अलावा क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने के साथ नये ट्रांसफार्मर भी लगवाए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों को भी प्रगति से अवगत करा दिया है।








