अनुज गुप्ता
____________
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों के लिए चलेगी प्रियंका गांधी रसोई
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया निर्णय, आठ सितंबर से होगा शुभारंभ
मथुरा। संगठन सृजन में जुटे कांग्रेसियों में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका गांधी रसोई चलाने का निर्णय लिया है। I

इस रसोई में पूरे जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री तैयार की जाएगी और यहीं से खाद्य सामग्री का वितरण भी किया जाएगा । बैठक के दौरान कल बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर चुके जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सभी कांग्रेसियों को अपने अनुभव बताए और कहा कि लोगों को हमारी जरूरत है और हम उनको जरा सी भी तकलीफ नहीं होने देंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी रसोई चलाने का निर्णय लिया गया।
प्रियंका गांधी रसोई चलाने के लिए जिला कांग्रेस संगठन ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने का भी निर्णय लिया है बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तथा जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर करेंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि जो लोग बाढ़ में फंसे हैं उनके पास खाने के लिए कोई सामग्री नहीं है और जब तक हमारी सांस चलेगी तब तक हम किसी भी बृजवासी को भूख नहीं मरने देंगे उन्होंने कहा कि चाहे हमें इसके लिए भीख मांगनी पड़े लेकिन हम बाढ़ पीड़ितों को समय से भोजन अवश्य देंगे पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने जिले के सामाजिक संस्थाएं तथा धन्ना सेठो से अपील की है कि वह भी एक कदम आगे बढ़ करके इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें यह बृजवासियों की सेवा करने का अवसर है और इसे खाली न जाने दें। बैठक का संचालन वैध मनोज गौड़ ने किया बैठक के दौरान उपस्थित जनों में सर्वश्री प्रेम शंकर शर्मा ठाकुर भगवान सिंह शाहिद कुरेशी त्रिलोकी नाथ पांडे अनुज गुप्ता अनिल गुर्जर रमेश कश्यप उमाशंकर शर्मा महेश चौबे मुस्लिम कुरैशी हरिओम उपाध्याय अनिल खरे अर्नब चौधरी रोशन लाल अशोक निषाद करण निषाद ठाकुर सुरेश सिंह योगेश निषाद मोनू निषाद सुरेश शर्मा नदीम खान हाशिम हुमेर पंकज चौधरी खुशीराम पटेल दीपक दीक्षित विवेक धनगर राजेश सिंह दिलशाद खान शाहिद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








