मथुरा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
मथुरा, 03 सितम्बर 2025: रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट एवं इनरव्हील क्लब मथुरा के सहयोग से श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन मियावाली धर्मशाला बारात घर, कृष्णा नगर में किया गया। इस शिविर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं।
शिविर में 194 मरीजों की जाँच
शिविर में कुल 194 नेत्र रोगियों की जाँच एवं परीक्षण किया गया, जिनमें से 31 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए
भर्ती किया गया। इनका निःशुल्क ऑपरेशन श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा में सम्पन्न किया जाएगा। साथ ही 78 चश्मों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
समाजसेवा की दिशा में अग्रसर
महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि कल्याणं करोति नेत्र संस्थान समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर रहा है। संस्थान में आधुनिक एवं उन्नत उपकरणों के माध्यम से नेत्र परीक्षण, मोतियाबिन्द ऑपरेशन तथा चश्मों का निःशुल्क वितरण किया जाता है।
रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की भूमिका
रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट एवं इनरव्हील क्लब मथुरा समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं। ये क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविर सहयोग और सेवा भावना का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जो समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
मौजूदगी
इस शिविर में जगदीश चावला, प्रदीप अरोड़ा, देवेंद्र चुंग, भूपेंद्र अग्रवाल, लोकेष मदान, मदन बेग, राजीव राठी, बोबी लाम्बा, सुनीला अदलक्खा, समता भल्ला, राजरानी भाटिया, विनीता द्विवेदी, गरिमा शाहू, अलका चुंग सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कल्याणं करोति के सह सचिव निरूपम भार्गव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।








