अड़ींग में यादव समाज का भव्य नंदोत्सव
मथुरा। ब्रज वाटिका कालोनी अड़ींग में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई एवं श्री कृष्णा अहिरानी यदुवंशी बृजवासी परिवार

द्वारा नंद उत्सव का आयोजन किया गया।
इसमें भगवान कृष्ण के बाल स्वरूपों के साथ नंद बाबा और यशोदा बने महिला परुषों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जय घोष किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, बालकृष्ण स्वरूप पूजन एवं श्रीकृष्ण की प्रतिमा को झूला झूलाकर हुआ। तदुपरांत यादव समाज की महिलाओं ने श्री कृष्ण का आह्वान गीत गया। इसके बाद महाराष्ट्र में समस्त मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करीब 200 अहिरानियों ने सामूहिक नत्य किया। इससे पूर्व 2 घंटे भगवान कृष्ण की स्मृति में संकीर्तन हुआ।
कार्यक्रम में महासभा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, महासचिव विशिष्टा , नीतू, महानगर अध्यक्ष अंजू यादव, आशा, अड़ींग इकाई की सीमा, मंजू, मनीषा,ममता,
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के संस्थापक प्रहलाद यादव, सूरजभान, चतुर्भुज, कमल सिंह, राजेन्द्र, धर्मवीर, दीनदयाल, मरारी लाल आदि ने बड़े सरकार भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मैं सामूहिक भोग प्रसाद कराया गया।
जिला अध्यक्ष पूनम यादव ने सभी अतिथियों और धर्म प्रेमियों का स्वागत सत्कार किया।








