मथुरा:
श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा 22 अगस्त को स्थानीय होटल में लाला के जन्म की बधाई का उत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रजलन ममता बिंदल, प्राची बंसल ,सुनीता सिंघल, ज्योति चौधरी, आशा अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता द्वारा किया गया।जिसमें कान्हा जी की वंदना से शुरुआत की गई जिसको की कीर्ति और आर्ची अग्रवाल द्वारा सजाया गया। तत्पश्चात कान्हा की जन्म की माखन चोर की लीला का स्वरूप दिखाया जिसमें की राधिका, धरा, कृतिका, अंशुल, ईशा और अनव द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी।हमारी नंद बाबा स्वरूप नीता गर्ग और यशोदा अदिति गर्ग रही। कान्हा जी की एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुति शीतल अग्रवाल नेहा अग्रवाल ,दीप्ति,रुचि द्वारा दी गई।वही मैया यशोदा पर प्रस्तुति शिखा, श्वेता, रिमझिम प्रिया,रुक्मणि द्वारा दी गई।आज के युग में ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देते हुए उसके विरोध में सुंदर नाटिका लता,मंजुलता, स्नेहलता द्वारा दी, जिसमे संदेश दिया की आप लोग दुकान पर जाकर ही खरीदारी करे। गरबा रूपाली,बरखा द्वारा किया। लवली, सिंपल, रिम्पी द्वारा कान्हा की मधुर मधुर बधाई द्वारा रिझाया गया अपने डांस से।मंत्री प्राची बंसल द्वारा सभी को लाला के जन्म की बधाई दी और सभी का आभार व्यक्त किया।और नंद के आनंद भयो के साथ सभी को बधाई दी गई।जिसमें तृप्ति,बिना,महिमा,सुनीता मित्तल,संगीता,ऊषा,सरोज भर्तियां,लक्ष्मी,योगिता , रेखा,गीता जैन,मीता,वंदना,मंजिली,राधिका,माया,मुकुल,ममता,अनीता, मिनाली,बबीता, सोनल, मीरा,नीता,मंजू,रूबी,रजनी,पुष्पा,नीलम,निशा, साक्षी,विनीता निम्न उपस्थित या रही।
प्राची बंसल