श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में 22 को होगी सुनवाई: महेंद्र प्रताप

मथुरा: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्र की कोर्ट में 22 अगस्त शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद के स्वामित्व के मामले में दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया, वाद संख्या तीन आगरा स्थित जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान श्री कृष्ण के विग्रह दबे होने के मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाए जाने का न्यायालय से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया, वाद संख्या 13 जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भ गृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा बनाई गई मस्जिद को हटाकर वहां (मूल गर्भ गृह) पर फिर से भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाए जाने के मामले में भी सुनवाई होगी। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया, न्यायालय से सभी केसों में वाद बिंदु तय किए जाने पर भी सुनवाई होगी।