दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  ग्रेवाल बने सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर

मथुरा, 20 अगस्त। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा के प्रधानाचार्य श्री सलेंदर सिंह ग्रेवाल को सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मथुरा जनपद के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के समन्वय और बोर्ड की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की गई है।

सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में श्री ग्रेवाल परीक्षा संचालन, मूल्यांकन कार्य, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशासनिक गतिविधियों का दायित्व निभाएँगे। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार तथा शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

श्री ग्रेवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों और विद्यालयों के हित में कार्य करेंगे।