ब्रज, द्वारिका वासी अहीरों ने उज्जैन में मनाया नंदोत्सव

ब्रज, द्वारिका वासी अहीरों ने उज्जैन में मनाया नंदोत्सव
-श्री कृष्ण की बाल, शिक्षा और कर्मभूमि के यादवों का समागम
-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छप्पन भोग एवं महारास हुआ
उज्जैन/मथुरा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास सातवें आसमान पर है। उज्जैन के शर्मा परिसर में मथुरा-द्वारिका एवं उज्जैन के यादव बंधुओं ने नंदोत्सव का भब्य आयोजन किया। शिक्षा, संस्कृति और संस्कार की कड़ी में भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी तीन स्थलियों के यादव यहां एकत्र हुए। यहां आयोजन में बच्चों के

 

गीता पाठ, कृष्ण लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा सैकड़ों माताओं ने गोपी भाव से ब्रज, गुजराती और स्थानीय शैली में मनोरम महारास का आयोजन किया। भक्तिभाव का चरमोत्कर्ष महारास में झूमते नर-नारियों पर छाई मदहोशी के रूप में दिखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सायं मंच पर श्रीकृष्ण के अष्टधातु के बाल विगृह के समक्ष 56 भोग लगाकर किया गया। तदोपरांत पांच ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर का पूजन गुजरात की विख्यात कृष्ण भक्त लीरी बहन माडम, ब्रजवासी मीना यादव एवं कार्यक्रम संयोजक शोभा यादव के हाथों कराया। बाल विग्रह की आरती मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की बहन एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कलावती ने कर विधिवत शुभारंभ किया।
इसी के साथ मंचीय प्रस्तुतियों का क्रम शुरू हुआ। यादव समाज उज्जैन की बालिकाओं की श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को आनंदित कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दर्शक भी झूमते रहे। सभी प्रस्तोताओं को तुलसी माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मथुरा और द्वारिका से आमंत्रित यादव वधुओं का भी सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना उज्जैन पहुंच मथुरा और द्वारिका वासी कृष्ण भक्त यादवों ने नंदोत्सव में श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। स्थानीय यादव समाज के वधुओं ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया। शिक्षा, संस्कृति और संस्कार पर जोर रहा।
कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद यादव, दिलीप यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मवीर, रमाबेन,पूनम, बीना, बबिता एवं उज्जैन क्षेत्र के समाज के सभी गणमान्य जन किरण यादव राधा, वन देवी, लक्ष्मी,सरोज, दुर्गा, सुशीला, प्रमिला सुषमा, बिबता, मधुलिका आदि मौजूद रहे।
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । समापन सहभोज के साथ हुए। संचालन पूजा यादव ने किया।