देशी जुगाड़ से सर्च ऑपरेशन, नाले में गिरा बालक

मथुरा जिले के थाना छाता इलाके के गांव कोकेरा में आज शाम चार बजे करीब सात फीट गहरे नाले में चार वर्षीय बालक का खेलते समय पैर फिसल गया। बालक रक्षाबंधन पर अपनी नाना ऊदल सिंह के घर आया हुआ है। बालक की तलाश के लिए ग्रामीणों ने नाले पर मोर्चा संभाल लिया और बालक की तलाश के लिए देशी जुगाड बना लिया। देर रात तक बालक का पता नहीं चल सका।

कोतवाली छाता क्षेत्र के कोकेरा गांव में चार वर्षीय हेमंत अपने नाना ऊदल के यहां रक्षाबंधन पर आया हुआ था। जो कि अचानक खेलते खेलते नाला की तरफ जा पहुंचा और नाले में फिसल गया। बालक के नाले में गिरकर डूबने की सूचना पर घटनास्थल पर बड़i संख्या में  ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को भी बुला लिया। ­

इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, वहीं ग्रामीणों के द्वारा बालक को लगातार ढूंढने का प्रयास किया लेकिन शाम सात बजे तक बच्चे का पानी में कहीं भी पता नहीं चल सका है। घर परिवार में बालक के न मिलने से चीख पुकार मची हुई है।