मथुरा 5 अगस्त 2025: वृंदावन में श्रद्धालु के लिए शुद्ध खानपान की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश सिंह ने स्थानीय हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। कक्षा, भवन, शौचालयों की व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्थाओं को भी देखा। प्राचार्य को भी मरम्मत के कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर
नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा। वृंदावन नगर क्षेत्र में फूड कोर्ट की स्थापना स्थल का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित फूड कोर्ट का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वास्थ्यवर्धक खानपान की सुविधा प्रदान करना है। उनका कहना था कि इस पहल से न केवल जनसुविधा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन भी होगा।
मनोज चौधरी
पत्रकार








