मथुरा 5 अगस्त 2025: आगरा शहर के शाहगंज की बस्तियों में पत्थर काटते -काटते महिलाएं भीड़भाड़ क्षेत्रों में घुस कर लोगों की जेब तराशने की कला में निपुण हो गई। तीन दिन पहले गोवर्धन चौराहे से करीब 200 मीटर की दूरी से थाना हाईवे पुलिस ने महिलाओं के इस गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह में पांच महिला और एक पुरुष शामिल है। ये महिलाएं राहगीरों को अपने वाहन में लिफ्ट देकर उनके साथ रास्ते में लूटपाट करने के लिए भी कुख्यात हैं।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि
आम मार्गों से लेकर मंदिरों तक में यही गिरोह अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फतेहपुरी सीकरी के चार हिस्सा क्षेत्र का रहने वाला छीतर सिंह भी महिलाओं का अपराध में बराबर का भागीदार था। चेनस्नेचर की वारदात को ये महिलाएं बड़ी सफाई से करती चली आ रही थीं। इको कार में राहगीरों को सस्ते भाड़े का लालच देकर बैठने और फिर लूटपाट कर सड़क किनारे फेंक कर भी भाग जाया करती थीं। थाना हाईवे क्षेत्र में की गई घटना से संबंधित पीली सफेद धातु के गहने भी बरामद हुए हैं, जो संभवतः सोना और चांदी से निर्मित है। 
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य इको कार में सवार हो कर अपने आवासीय क्षेत्र से काफी दूर जाकर वारदात करते थे।
बरामदी का विवरण
1. चार पीली धातु चेन
2. दो अँगूठी पीली धातु
3. चार कंगन पीली धातु
4. पांच टाप्स पीली धातु
5. एक लोकेट पीली धातु
6. आठ पाजेब सफेद धातु
7. पांच अँगूठी सफेद धातु
8. 5220 रुपये नकद
ईको गाडी संख्या UP80FT9318
ये थी टीम
थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर श्विक्रान्त तोमर, मिथलेश उपाध्याय, श्निक्की कुमारी, हैडकांस्टेबल प्रवीण शर्मा, राजेश कुमार, रामरजपाल सिंह और कांस्टेबल सुबोध कुमार
पत्रकार
मनोज चौधरी








