मथुरा 28 जुलाई,
फल व गल्ला मंडी में जल भराव व भीषण गंदगी की समस्या से नाराज व्यापारियों द्वारा आज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया मौके पर पहुंची मंडी समिति की सचिव रेनू वर्मा व महापौर विनोद अग्रवाल से वार्ता के बाद मंडी समिति में तत्काल पंप लगाकर जल निकासी नालों की सफाई व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था होने व कार्य शुरू हो जाने के बाद धरना समाप्त किया गया

बरसात की मौसम में विगत काफी दिनों से मंडी में जल भराव की समस्या के कारण व्यापारियों को अपना व्यापार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जगह-जगह जल भराव, जल निकासी हेतु बनाई गई नालो की सफाई न होना व मंडी परिसर में व्याप्त भयंकर गंदगी से नाराज व्यापारियों द्वारा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में मंडी परिसर में धरना प्रारंभ कर दिया गया सूचना पर धरना स्थल पर पहुंची मंडी समिति की सचिव रेनू वर्मा को व्यापार मंडल की पदाधिकारी द्वारा खूब खरी खोटी सुनाई गई उनके द्वारा साधन उपलब्ध न होने व नगर निगम से वार्ता कर समस्या का समाधान करने की बात पर तुरंत व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा महापौर विनोद अग्रवाल से दूरभाष पर संपर्क कर तत्काल मंडी समिति में जल निकासी करने नालों की सफाई करने व परिसर की सफाई व्यवस्था करने की बात कही जिसका संज्ञान लेते हुए महापौर द्वारा तुरंत मंडी परिसर में तीन पंप सेट लगाकर जल निकासी सुचारु कर दी गई व नालों की सफाई हेतु सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सफाई व्यवस्था प्रारंभ करने व मंडी परिसर की समुचित सफाई व्यवस्था करने की व्यवस्था की गई जिस पर व्यापारियों द्वारा धरना समाप्त किया गया
उपस्थित व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि मंडी समिति में राजस्व सबसे अधिक व्यापारी देते हैं उसके बाद भी सुविधाओं का अभाव यहां देखने को मिल रहा है चबूतरो पर पानी भरा पड़ा है एक महाबाद धान की फसल आने पर यहां के व्यापारियों को सामान रखने का स्थान भी नहीं मिलेगा इसके लिए अगर चरणवध आंदोलन की आवश्यकता भी पड़ती है तो व्यापार मंडल यहां की व्यापारियों का सहयोग करेगा
उपस्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री व वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल द्वारा कहा गया कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हित की लड़ाई संपूर्ण नगर में लड़ रहा है जहां भी व्यापारिक समस्याओं की बात आएगी व्यापार मंडल सबसे आगे खड़ा होगा सबसे अधिक राजस्व देने वाले व्यापारी की समस्याओं का समाधान शासन प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों से व्यापार मंडल कराएगा
धरना प्रदर्शन में शरद चतुर्वेदी, सचिन अग्रवाल, झमन खान, आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, विनोद अग्रवाल, धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, विष्णु शर्मा, विश्वनाथ चतुर्वेदी, आदि बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।








