बलभद्र कुंड में बहता मिला मलमूत्र

 

23 जुलाई 2025 को वार्ड नं 31 का नगर आयुक्त जग प्रवेश सिंह ने स्थानीय पार्षद मुन्ना मलिक के साथ वार्ड का औचक निरीक्षण किया।

बलभद्र कुंड क्षेत्र का निरीक्षण करते नगर आयुक्त जग प्रवेश सिंह

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर 31 का औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं को भी देखा। जहां कुछ कमी पाई गई उनका समाधान करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया वार्ड नं 31 में निरीक्षण के दौरान बलभद्र कुंड बलभद्र कुंड में जो मलमूत्र बहा रहें हैं उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व कुंड की सफाई के निर्देश दिए नगर आयुक्त ने सभी सफाई कर्मियों को निर्धारित वर्दी में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की नगरी है, जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वे अन्य वार्डों में भी इसी तरह औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी अनुपस्थित कर्मचारियों और खराब सफाई के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा दिन प्रतिदिन वार्ड सं0-31 विकास के पथ पर अग्रसर है स्वच्छता एवं सफाई हेतु नगर निगम निरंतर प्रयासरत है और जनता की नजरों में खरा उतर रहा है।
नगर की जनता से मेरा अनुरोध है कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर निगम को अपना सहयोग प्रदान करें। पॉलीथिन का उपयोग ना करें और दूसरों को भी उपयोग ना करने हेतु प्रेरित करें। कूड़ा नियत स्थल पर ही डालें