मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिले में तीनों विधानसभाओं के सभी बूथों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलेगा। 29 जून को वृक्षारोपण अभियान और प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम रहेगा सभी पदाधिकारी को जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर 10 पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। जिले की सभी बैठकों में मंडल के नवीन कार्यकारणी गठन पर पदाधिकारियो का स्वागत समारोह कार्यक्रम भी आयोजित किया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक बूथ स्तर तक अभियान चलाया जा रहा है अभियान के जरिए जन-जन को यह बताया जाएगा कि डॉ. मुखर्जी का देश के विकास में, लोकतंत्र की रक्षा में कितना बड़ा योगदान रहा। आपातकाल में किस प्रकार की यातनाएं लोगों ने झेंली, इसके बारे में भी जनता को बताया जाएगा।
इसी क्रम में मांट विधानसभा क्षेत्र के सोनई मण्डल में ओम मैरिज होम पर बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता राजेश चौधरी ने की।
बैठक को संबोधित कर रहे मण्डल प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि देश के आजाद होने के बाद जब 1947 में सरकार बनी। उस सरकार में लगभग सभी दलों के लोग शामिल हुए थे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस समय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे। इस नाते उन्हें मंत्रिमंडल में लिया गया और उन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया। उस समय जब संसद में कानून को स्वीकृति दी जा रही थी तो धारा 370 और 35ए से डॉ. मुखर्जी सहमत नहीं थे। तब डॉ. मुखर्जी ने संसद में साफ
कहा था कि जिस भारत माता के लिए हजारों-लाखों लोगों ने कुर्बानी-बलिदान दिया। कुछ लोगों की गलती के कारण उसके टुकड़े हो गए। फिर भी जो हिस्सा बचा है उस हिस्से के अन्दर भी कश्मीर जैसा प्रांत, उस प्रांत के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री का नाम देना, वहां अपना अलग से भारत के ध्वज के अतिरिक्त झंडा होनाऔर वहां का अपना अलग विधान होना, यह भारत के लिए उचित नहीं है। भारत अखण्ड भारत बनना चाहिए।
कई बिन्दुओं पर डॉ. मुखर्जी का विरोध हुआ और उन्होंने उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और यह कहकर निकल पड़े कि वे धारा 370 को तोड़ेंगे। जब वे समर्थकों के साथ कश्मीर में पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को उनका 52 साल की उम्र में जिन परिस्थितियों में जेल में निधन हुआ। आज तक उसकी जांच नहीं हुई। इस तरह की तीन-चार घटनाएं घटित हुई हैं, लेकिन फिर भी कांग्रेस कहती है कि हम निष्पक्ष काम करते हैं।
कार्यक्रम से पूर्व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रचलित किया।
मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एकत्व का दर्शन दिया था कि सारा भारत एक हो। इसलिए भाजपा के लोग यह नारा देते थे कि कश्मीर हमारा है।
बैठक में मण्डल महामंत्री कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, मोर मुकुट वर्मा, तरुण सैनी उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मंत्री सतीश कुमार ,कुलदीप शर्मा प्रदीप चौधरी,केरन सिंह रावत, राजेन्द्र चौधरी मंडल मंत्री कुसुम, टीना, राहुल शर्मा,रणवीर सिंह सेक्टर संयोजक सुनील कुमार धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।








