मैक्स­ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका ने मथुरा शुरू की ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मैक्स­ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका ने मथुरा के न्यू पल्स हॉस्पिटल में शुरू की विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मथुरा, 25 जून 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका ने आज मथुरा के प्रतिष्ठित न्यू पल्स हॉस्पिटल के सहयोग से अपनी विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (हेड एंड नेक) विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड शिल्पी शर्मा की उपस्थिति में हुआ। डॉ. शिल्पी शर्मा अब प्रत्येक माह के पहले बुधवार को मथुरा में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी।

भारत में सिर और गर्दन का कैंसर सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर में से एक है, लेकिन यह अभी भी विशेष रूप से टियर-2 शहरों में कम पहचान में आता है। यह रोग आमतौर पर तंबाकू सेवन, शराब पीने और खराब ओरल हाइजीन से जुड़ा होता है। इसके शुरुआती लक्षण बहुत सूक्ष्म होते हैं और अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

सिर और गर्दन के कैंसर को लेकर जागरूकता और उपलब्ध एडवांस्ड इलाज पर बोलते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (हेड एंड नेक) विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड शिल्पी शर्मा ने कहा, “जागरूकता की कमी के कारण लोग प्रारंभिक लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं और तब चिकित्सा सहायता लेते हैं जब बीमारी बढ़ चुकी होती है। इसलिए लोगों को रोकथाम के उपाय, जीवनशैली में बदलाव और स्वयं परीक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना बेहद जरूरी है। आज रोबोटिक प्रक्रियाओं की उपलब्धता — जो बिना किसी निशान के होती हैं और ओरल, हेड और नेक कैंसर के इलाज में क्रांतिकारी साबित हो रही हैं — के कारण इलाज अधिक प्रभावी हो पाया है। लेकिन सफलता की कुंजी समय पर निदान में ही है, जो जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।”

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारका की इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से मथुरा के लोग अब विश्वस्तरीय परामर्श और इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इस पहल से लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी और वे एक बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।