3444 जवानों की रहेगी मुड़िया मेला पर नजर

राजकीय मुडिया पूर्णिमा मेला 2025 के लिए पुलिस व्यवस्था

मनोज चौधरी

 

गोवर्धन के राजकीय मुडिया पूर्णिमा मेला 2025 के आगमन के साथ ही मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 9 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 70 निरीक्षक, 450 उप निरीक्षक, 1565 मुख्य आरक्षी, 190 आरक्षी, 48 महिला मुख्य आरक्षी, 190 महिला आरक्षी, 400 होमगार्ड, 3, यातायात निरीक्षक – 3, यातायात उप निरीक्षक – 43, यातायात मुख्य आरक्षी – 139, 2 रेडियो निरीक्षक, 14 रेडियो उप निरीक्षक, 16 प्रधान परिचालक यातायात, 48 प्रधान परिचालक सहायक परिचालक और 4 कर्मशाला कर्मचारी संदेश वाहक शामिल हैं। इसके अलावा, पीएसी की 2 कंपनियां, पीएसी फ्लड की 2 प्लाटून, आरआरएफ की 1 कंपनी और एसडीआरएफ की 1 टीम भी तैनात की जाएंगी, जिससे कुल पुलिस कर्मियों और जवानों की संख्या लगभग 3444 होगी।

मेला क्षेत्र में श्रदालुओं की सुविधा के लिए 37 अस्थाई पुलिस चौकी, 54 दो पहिया गिरिराज मोबाइल टीम, , 31 वॉच टावर, 5 इंटीग्रेटेड खोया पाया केन्द्र, 6 हेल्थ मोबाइल, 61 पार्किंग और 183 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मेले के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, मेला क्षेत्र में 19 फायर फाइटिंग टीम और 200 हैंडहेल्ड वॉकी-टॉकी तैनात किए गए हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकें। मेला क्षेत्र में एक मेला कन्ट्रोल रुम और 3 मेला सब कन्ट्रोल रुम बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे मेले की निगरानी और नियंत्रण किया जाएगा।