निर्धन व असहाय वृद्ध महिलाओं को बांटे सीलिंग पंखें
गर्मी में पंखा पाकर बूढ़ी आखों में झलक आए खुशी के आंसू
वृंदावन,
वृंदावन बाल विकास परिषद द्वारा परिक्रमा मार्ग स्थित नित्यानी संकीर्तन भवन पर निर्धन व असहाय वृद्ध महिलाओं को नि:शुल्क सीलिंग पंखों का वितरण किया गया।
परिषद अध्यक्ष व जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में निर्धनता, गरीबी, बेबसी के कारण बहुत से लोगों के पास भीषण गर्मी के मौसम में पंखे नहीं है। जिसके चलते उनका जीवन दुश्वारियों से भरा हुआ है। ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सीलिंग पंखें उपलब्ध कराकर पीड़ित मानवता की सेवार्थ एक निस्वार्थ सेवा कार्य किया गया है।
परिषद चैयरमैन नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि समाज के साधन सम्पन्न लोगों को गरीबी का दंश झेल रहे लोगों की हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। निर्धन व असहाय लोगों को नारायण का रूप देखकर उनकी सहायता करना वास्तव में भगवान की पूजा करने के समान है।
इससे पूर्व तीर्थ पुरोहित सुभाष गौड़ के सानिध्य मेें एक सैकड़ा निर्धन व असहाय वृद्ध महिलाओं को सीलिंग पंखों का वितरण हर्षोल्लास के साथ किया गया। गर्मी में पंखा पाकर बूढ़ी आखों में खुशी के आंसू झलक पड़े।
इस अवसर पर मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, अर्जुन कुशवाह, मनीष कुमार, दीपू बरूआ, धर्मेंद्र गौतम, आशीष चौहान, दुष्यंत दीक्षित, चैतन्य कृष्ण शर्मा, चन्द्रनारायण शर्मा, विष्णु गोला, डाॅ सचिन अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।








