आग ने थाम दी राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहनों की रफ्तार

मथुरा जिले के गांव

आग के दृश्य

जैंत में प्लास्टिक पाइपों में लगी भयंकर आग, हाइवे पर दौड रहे वाहनों की थमीं रफतार, आग की लपटों पूरा गांव दहशत में

मथुरा

थाना जैंत क्षे़त्र के गांव जैंत में सोमवार को दोपहर में पानी की टंकी के पास लगे बिजली के ट्रांसफारमर में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे पानी के टंकी समीप रखे प्लास्टिक पाइपों तक पहुंच गई। बता रहे हैं यहां बडी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। घटना की सूचना पर जैंत पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई। पहले एक गाडी पहुंची उससे आग नियत्रिंत नहीं हो पाई। बाद में 4 अन्य गाडियां पहुंची। मगर दो बजे तक आग पर नियत्रंण नहीं हो पाया था। आग की लपटें आस पास घरों तक पहुंच रही थी। आस पास में बंधे जानवरों को लोगोें ने खोलकर वहां से निकाल दिया। आग की खबर से पूरा गांव दहशत में आ गया। बडी संख्या में लोग वहां मौके पर पहंुच गए। हाईवे पर दौड रहे वाहनों की रफतार भी थम गई थी। हाईवे पर जाम भी लग गया। क्योंकि आग लपटें हाइवे के किनारे तक पहुंच रही थीं। इसलिए हर कोई वहां से गुजरने के लिए कतराता रहा। (Nr rajput)