मथुरा: शातिर दिमाग बदमाश इन दिनों किसानों पर सीधे अटैक कर रहे है। वे कृषि विभाग की सोलर पैनल योजना समेत अन्य योजनाओं में मिल रहे सरकारी अनुदान को आधार बना कर किसानों को उनके मोबाइल फोन पर कॉल करके अंशदान जमा करने के लिए कह रहे है। जबकि किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना अंशदान ऑनलाइन जमा करना है। विभाग ने ऑफलाइन भी यह व्यवस्था की है। किसानों को साइबर अपराधियों से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर से अपर कृषि निदेशक एवम नोडल अधिकारी सुरेश कुमार सिंह को मिली शिकायतों के बाद सभी जिलास्तरीय कृषि अधिकारियों को किसानों को साइबर अपराधियों से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं जिला कृषि अधिकारी अश्वनि कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान विभाग के आधिकारिक पोर्टल और कार्यालय में संपर्क करके ही किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए ही कोई भी धनराशि जमा कराएं। किसी भी कॉल आने पर कॉलर की बात पार भरोसा न करें।








