रैली देख, बोले मतदाता हम पहले करेंगे मतदान फिर कोई

रैली देख, बोले मतदाता हम पहले करेंगे मतदान फिर कोई

बुलंदशहर । चुनावी माहौल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल के दिन शत-प्रतिशत मतदान कराने का एक ही लक्ष्य। बस, मतदाओं को उनको मताधिकार के प्रयोग करने को जागरूक होने भर से इसकी प्राप्ति हो जाएगी। सिकंदराबाद में इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वीप की नोडल अधिकारी आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एसडीएम रेनू की मौजूदगी में राशन डीलरों के सहयोग से आज रैली निकाली। इसमें भागदारी करने वालों ने जोश के साथ मतदाओं को बूथ पर जाकर मतदान करने अवश्य करने का नारा बुलंद किया तो वोटर बोले, पहले करेंगे हम मतदान फिर करेंगे कोई काम।
मतदाओं के इस संकल्प ने रैली में शामिल सभी छोटे और बड़ों के हौसले में भी बढ़ोतरी होने लगी। देखते ही देखते लोग भी रैली में शामिल होते चले गए। हर कोई मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए नजर आने लगा। एसडीएम रेनू उन लोगों को यह समझा रही थी, जो अपने मताधिकार के प्रयोग करने को लेकर कुछ बेतुके सवाल कर रहे थे। जब एसडीएम ने उनकी बेतुकी बातों का जवाब दिया और साथ ही उनको मतदान करना क्यों आवश्यक है, ये समझाया तो वह खुद ही यह संकल्प लेते दिखाई दिए। इधर, रैली की बागडोर संभाल रहीं स्वीप की नोडल अधिकारी ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन को बोला तो हर तरफ से एक ही आवाज आई। हम पहले करेंगे मतदान फिर करेंगे कोई दूसरा काम। सिंकदराबाद क्षेत्र से उठी यह आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। और उस समय हर एक मतदाता आने वाली 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए ऐसा उतावला नजर आया कि अगर आज मत डालने का दिन होता तो वह पहले यही काम करता।