आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के बदले कार्य क्षेत्र

मथुरा : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के निर्वाचन आयोग से संकेत मिलते ही डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए। भारत निर्वाचन आयोग 16 मार्च को अपरान्ह में चुनावों की तिथियों के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर देगा। डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दो छाता तहसील के तहसीलदार की जिम्मेदारी रजनीश कुमार को दी है, जबकि मनोज कुमार को इसी तहसील का न्यायिक तहसीलदार नियुक्त किया है। इधर एसएसपी ने भी कुंवर आकाश सिंह को सदर सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया है तो प्रवीण कुमार मालिक को शहर सर्किल का सीओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही थाने और चौकियों पर तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में भी बदल दिए हैं। शनिवार सुबह तक अभी और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जा सकते हैं।








