*द्वारकाधीश मंदिर में आज गड़ा होली का डाढा कल से प्रारंभ होंगे बृज के प्रसिद्ध रसियाओं का गायन*
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज प्रातः काल मंगला के दर्शन से पूर्व मंदिर के बाहर तिराहे पर होली का डाढा गाडा और जिसकी विद्वत पूजा मंदिर के अधिकारी व अशोक कुमार शर्मा व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से की
मंदिर की ओर से पूजन मंदिर के सेवा अधिकारी श्री अजय भट्ट जी द्वारा कराया गया। मान्यताओं के अनुसार पुष्टिमार्ग संप्रदाय में पूर्णिमा के दिन होली का डाढा गढ़ता है और पड़वा के दिन से प्रारंभ होता है ब्रज के सुप्रसिद्ध रसिया का गायन
मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागिश कुमार जी महाराज के आदेश अनुसार मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाता है और इसी क्रम में पूर्णिमा के दिन होली का डाढा गढता है और पड़वा से पड़वा तक अर्थात 25 फरवरी से 25 मार्च तक निरंतर रूप से बृज के प्रसिद्ध रसियाओं का गायन प्रातः काल 10 बजे से 11:00 बजे तक राजभोग के दर्शन में होगा
अतः समस्त धर्म में भी जनता से अनुरोध है के दर्शन कर पुण्य के भागी बन










