कैंटोनमेंट बोर्ड से बहार निकाले सिविल एरिया, मथुरा समेत देश के एक दर्जन बोर्ड शामिल

Xerox-Scan_12022024163142

कैंटोनमेंट बोर्ड से बहार निकाले सिविल एरिया, मथुरा समेत देश के एक दर्जन स्थान शामिल

मनोज चौधरी: देश भर में कैंटोनमेंट बोर्ड की सीमा में शामिल सिविल एरिया को निकाला जा रहा है। मथुरा जिले समेत एक दर्जन कैंटोनमेंट बोर्ड की सीमा में शामिल एरिया को बाहर करने के भी आदेश जारी हो गए हैं। जो एरिया कैंटोनमेंट बोर्ड से बाहर किए जाएंगे। उनको निकाय में शामिल किया जा सकता है।
रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल, डिफेंस एस्टेट्स रक्षा संपदा भवन देहली कैंट ने 12 फरवरी को प्रिंसिपल डायरेक्टर डिफेंस एस्टेट्स मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सेंट्रल साउथर्न कमांड लखनऊ और पुणे को जारी किए आदेश में यह जानकारी दी है। इसमे डीडीजी केंट्स अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड में शामिल सिविल एरिया को बाहर निकाला जा रहा है। इसमें फतेहगढ़, देहरादून, शाहजहां पुर, क्लेमेंट टाउन, रामगढ़, मथुरा, देवलाली, बबीना, मोरार, नसीराबाद, अजमेर और सागर कैंटोनमेंट बोर्ड  के एरिया शामिल है। छावनी परिषद मथुरा के पूर्व उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि धीरे धीरे सभी कैंटोनमेंट बोर्ड  की सीमा में शामिल सिविल एरिया को बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, जो सिविल क्षेत्र कैंटोनमेंट बोर्ड से बाहर किए जाएंगे। उनको निकायों में शामिल किया जा सकता है।