
मथुरा
महावन तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बलदेव विकास खंड के गिरधर नगला के एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक रविन्द्र हल्का लेखपाल और वन विभाग की मनमानी का शिकार बना हुआ था। उसने दोनों पर ही यह आरोप लगाया है कि चकरोड की पैमाइश को लेकर उसको तंग किया जा रहा है और उसके घर पर भी बुल्डोजर चलवाया गया। उसकी कोई सुनवाई नही की गई।








