विद्युत की चिंगारी से कोयला अलीपुर में लाखों का माल खाक

मथुरा टाउनशिप
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाँव कोयला अलीपुर में बुधवार दोपहर को विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से एक मकान में आग लग गई। करीब दो लाख की नकदी समेत घरेलू र सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
गांव कोयला अलीपुर निवासी चेतन शर्मा उर्फ छोटे के मकान में दोपहर को अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकली। जिससे घर मे आग लग गई।आग लगने से घर मे रखा सामान सोने चाँदी के गहने और दो लाख रुपये नकद जल र गई।आग की सूचना ग्रामीणों ने फोन कर घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, पर दमकल मौके पर नहीं आई। ।ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत करके आग को बुझाया। पीड़ित चेतन शर्मा का कहना है कि बेड के नीचे रखे सोने चाँदी के आभूषण व घर का सामान सहित दो लाख रुपये की नकद जलकर राख हो गए।








