ठाठ से दुकान पर बैठकर पीओ बीयर

-देसी अंग्रेजी का कोटा बढ़, का नहीं
मथुराः ठेल-ढकेल के सामने और किसी गली-गलियारे में छिपकर बीयर पीने की कोई आवश्यकता नहीं है। ठेका (दुकान) पर ही बड़े ठाठ के साथ बीयर पीएं। ठेकेदार अपने ग्राहकों के लिए बैठने की संपूर्ण व्यवस्था करेगा।
पुलिस के भय से सड़क किनारे, चार पहिया वाहन, गली-गलियारे और छिपकर बीयर पीने वालों को सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है, जो अगले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अमल में आ जाएगी। लाइसेंसी को अब वन टाइम अपने ग्राहकों को दुकान पर बीयर पिलाने की मंजूरी के लिए पांच हजार रुपये का शुल्क आबकारी विभाग में जमा करना होगा। यह धनराशि जमा करने के बाद विभाग दुकान पर ही ग्राहकों को बैठा कर बीयर पिलाने की मंजूरी प्रदान कर देगा। इसके बाद पुलिस ठेकेदार को परेशान नहीं करेगी। ग्राहकों को भी इधर-उधर बीयर पीने के लिए स्थान की तलाश नहीं करनी होगी।
जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया, नई आबकारी नीति में यह प्रविधान किया गया है। उन्होंने बताया, इस बार बीयर के कोटा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिले में 230 बीयर की दुकानें हैं। उन्होंने बताया, देसी शराब के कोटा में दस प्रतिशत और अंग्रेजी शराब के कोटा में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।