कला को बनाएं व्यवसाय, बन जाएंगे आत्मनिर्भर

मथुरा :

छात्राओं को प्रणाम पत्र देतीं जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी और साथ हैं डायरेक्टर शिप्रा राठी

खजानी इंस्टीट्यूट में भारत सरकार विकास आयुक्त(एमएसएमई) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा छह सप्ताह का सांझी कला एवं राधा कृष्ण पोशाक का प्रशिक्षण खजानी इंस्टीट्यूट एवं दक्ष एजुकेशन में दिया गया । खजानी इंस्टिट्यूट में प्रतिभागी 58 छात्राओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायतराज अधिकारी किरण चौधरी एवं अध्यक्ष सुशील कुमार यादव सहायक निर्देशक एम एस एम ई कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। खजानी इंस्टीट्यूट की निर्देशिका शिप्रा राठी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा लगभग 58 प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वो इस कला को व्यवसाय का रूप दें एवं आत्मनिर्भर बने साथ ही किसी भी प्रकार की बढ़ाओ से कभी भी अपने हौसले को कम न होने दे और निरंतर प्रयास करते हुए अपनी मंजिल की और चले l कम से कम 3 साल उन्हें अपने जीवन के अपने करियर और अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए देने चाहिए ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष
सुशील कुमार यादव ने प्रतिभागी छात्राओं को आश्वासन दिया कि एमएसएमई विभाग उन्हें व्यवसाय स्थापित करने में सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
सांझी कला की छात्रा सपना ने प्रशिक्षण के दौरान अपने कार्य के अनुभव को बताया । कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर रूपा शर्मा, छवि अग्रवाल,नैंसी, वर्षा, रिंकी, अनीता पाल, अंजू सिंह, प्रियंका, सीमा शर्मा ,भावना बघेल , कीर्ति पुरोहित, सेंटर मैनेजर शोभित माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा एवं सफल संचालन एच ओ डी प्रवीण सिंह द्वारा किया गया ।