मथुरा: मौसम सर्द है। बर्फ़ीली हवा चल रही है। रात में तापमान चार पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया है और दिन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है। एक से पांचवीं कक्षा के छात्रों को स्कूल आवाजाही में परेशानी हो रही है। हड्डियों को कंपकंपा देने वाले जाड़े के मद्देनजर डीएम शेलेन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर सभी बोर्ड की कक्षा एक से पांच तक स्कूल का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। चार और पांच जनवरी को सभी पांचवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 








