अप्रसन्न हैं नगर आयुक्त,  कार्रवाई से बचना है तो काम  करना सीख लो 

आदित्य मंगल न्यूज:  नगर आयुक्त शंशाक चौधरी ने आज  वार्ड – 52 चंद्रपुरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया । वह यहां की सफाई व्यवस्था से नाराज हैं। ये स्वाभाविक भी है। जब वह यहां सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो सब  गड़बड़झाला ही मिला।   सफाई निरीक्षक अपने कार्य क्षेत्र से उनको  अनुपस्थित मिले। सफाई निरीक्षक ही  मौके पर मौजूद नहीं होगा तो फिर आप किससे यह उम्मीद व्यक्त कर सकते हो कि वह सफाई की रैकिंग में मथुरा वृन्दावन नगर निगम के क्षेत्र को इंदौर सिटी के समकक्ष  रैकिंग दिला सकते हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने  गैर हाजिर मिले निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांग लिया।  साथ ही निर्देशित  निरीक्ष

सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नगर आयुक्त शंशाक चौधरी

ण के दौरान उपस्थित जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी दी गई की नगर में सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की रखी जाए एवं सफाई व्यवस्था अच्छी रखने के लिए निरंतर स्थलीय निरीक्षण करते हुए अपनी देखरेख में सफाई कार्य कराया जाए।